
पटना के फुलवारी शरीफ में गजवा ए हिन्द से जुड़े मरगुब अहमद उर्फ़ दानिश के घर पहुंचकर एन आई ए की टीम ने छापेमारी शुरू की है. आज सुबह से आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने वाले लोगों पर बड़ी छापेमारी चल रही है . भारी संख्या मे सुरक्षा बलों के साथ एन आई ए के अधिकारियो ने छापेमारी शुरू की है. बता दें कि पुलिस के मुताबिक, दानिश गजवा-ए-हिन्द की साजिश में शामिल था और यह मॉडल बिहार में 2016 से अपने काम में लगा हुआ था. भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना यानी गजवा ए हिन्द के लिए एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया गया था जिसमें भारत समेत पाकिस्तान से विभिन्न लोग शामिल थे.
दोआब (Doab) किसे कहते हैं? और जानिए भारत के दोआब क्षेत्रों के बारे में
