भारतीय नौसेना के एक हेलीकॉप्टर को बुधवार को मुंबई के तट पर आपात स्थिति में हेलिकॉप्टर को उतारा गया. वहीं इस दुर्घटना के बाद रक्षा बलों ने एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों के उड़ान भरने पर तत्काल रोक लगा दी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सैन्य अधिकारियों ने बताया कि जब तक हेलिकॉप्टर के दुर्घटना का कारण पता नहीं चल जाता तब तक यह रोक लगी रहेगी. बता दें कि भारतीय तटरक्षक बल के साथ सेना, नौसेना और वायु सेना एएलएच हेलिकॉप्टर को संचालित करते हैं. इन एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव का निर्माण हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने किया है. इसको सेना के जवानों और सामग्री के परिवहन के लिए इन ध्रुव हेलीकॉप्टरों के लिए किया जाता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी इस बात जल्द ही सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि हेलीकॉप्टरों का परिचालन न रुकने पाए. ये भी पढ़ें: INS विक्रांत से भारत की ताकत डबल, चीन-पाक के उड़े होश, हिंद महासागर में होगा पावर बैलेंस ध्रुव ने की थी इमरजेंसी लैंडिंग दरअसल बीते बुधवार को भारतीय नौसेना के एक हेलीकॉप्टर ध्रुव की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी. घटना के बाद इस हेलीकॉप्टर में सवार तीन कर्मियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हेलिकॉप्टर को तकनीकी खरीबी के कारण मुंबई तट के पास अरब सागर में पानी पर इमरजेंसी लैंडिंग की. इसके बाद तत्काल बचाव अभियान चलाकर नौसेना ने चालक दल के तीन सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया. ये भी पढ़ें: नंगे पैर बापू को श्रद्धांजलि, गर्मजोशी से PM मोदी से मुलाकात, अल्बनीस की यादगार तस्वीरें बिजली की कमी और ऊंचाई कम होने का आभास मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय नौसेना ने बताया कि उड़ान के दौरान एएलएच ध्रुव को अचानक बिजली की कमी और ऊंचाई कम होने का आभास हुआ, जिसके बाद पायलट ने तत्काल पानी के ऊपर आपात लैंडिंग कराई. हालांकि दुर्घटना के बाद सभी तीन एयरक्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. ये भी पढ़ें: जानलेवा हुआ H3N2 वायरस, बच्चों और बुजुर्गों पर खतरा, जानें केंद्र ने क्या-क्या कहा?
यह भी पढ़ें
[RECENT]_$type=list$author=hide$comment=hide
/fa-clock-o/ WEEK TRENDING$type=list
-
UP Vidhan Sabha Election 2022 Phase 5 Voting and Poll Percentage updates: उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) में पांचवें चरण के लिए आज मतदान (...
-
मध्यप्रदेश के सागर जिले की रहली तहसील में पहाड़ों और जंगलों के बीच बसे छोटे से ग्राम रानगिर में प्रसिद्ध हरसिद्धि माता का मंदिर है। यह क्षेत...
-
भोपाल । प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की गर्मी की छुटटी और बढा दी है। अब प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूल 2...
-
पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के नाम अपना इस्तीफा भेज दिया। टीकमगढ़। भाजपा ने शनिवार को जिले की टीकमग...
-
टीकमगढ़। कांग्रेस हर वर्ग की पार्टी है संगठन की रीतिनीति के प्रति मतदाताओं का रूझान बढ़ रहा है इसी वजह से इस बार के विधानसभा चुनाव में हम सब क...
