1689821274 638 12 06 2023 mp chunav 2023 priyanka gandhi 2023612 1434

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी का शुक्रवार 21 जुलाई को एक दिवसीय निर्धारित दौरा कार्यक्रमानुसार ग्वालियर प्रवास पर रहेंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी 21 जुलाई को सुबह 10 बजे नई दिल्ली से वायुयान से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। श्रीमती गांधी पूर्वान्ह 11.20 बजे ग्वालियर में वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पड़ाव पहुंचकर वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।

श्री सिंह ने बताया कि श्रीमती गांधी पूर्वान्ह 11.30 बजे ग्वालियर के मेला ग्राउंड मं कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करने सभास्थल पहुंचेंगी।