बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाया जा रहा है : मुख्यमंत्री चौहान 

SHARE:

  • प्रदेश में बहनों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं, कठोरतम दंड दिया जाएगा
  • दूधी नदी पर बाँध तो बनेगा ही, डोकरीखेड़ा डेम भी बनाया जाएगा
  • परियोजना से खेतों में पानी और घरों में खुशहाली आएगी
  • मुख्यमंत्री चौहान ने बनखेड़ी नर्मदापुरम में 2631 करोड़ 74 लाख लागत की दूधी सिंचाई परियोजना का किया भूमि-पूजन
  • परियोजना से एक लाख 36 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में होगी सिंचाई

भोपाल।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा। दूधी सिंचाई परियोजना से किसानों के समृद्धि के द्वार खुलेंगे। लाड़ली बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाया जा रहा हैं। मेरा बनखेड़ी से पुराना नाता है। मैं बचपन से ही यहाँ आता रहा हूँ। मैने वादा किया था कि दूधी नदी पर बाँध बनाया जाएगा, वह आज पूरा हो रहा है। मुझे बनखेड़ी क्षेत्र का बहुत प्यार मिला है। आज मैं वही कर्जा चुकाने आया हूँ। दूधी नदी पर 2631 करोड़ से बाँध बनेगा, जिससे इस क्षेत्र के खेतों को पानी मिलेगा और किसानों के घर में खुशहाली आएगी। दूधी नदी पर बाँध तो बनेगा ही, डोकरीखेड़ा डेम भी बनाया जाएगा। बनखेडी के दो मुख्य मार्ग भी उच्च गुणवत्ता के बनाएं जाएंगे। क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पिपरिया बस स्टैंड का भी निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने बनखेड़ी नर्मदापुरम में 2631 करोड़ 74 लाख लागत की दूधी सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन किया। परियोजना से एक लाख 36 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में सिंचाई होगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विकास के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। सड़कों का जाल बिछाया गया है। पूर्व में किसानों को साल में एक फसल लेना मुश्किल होता था। अब दो ही नहीं तीन फसल ली जा रही हैं। मूंग की तीसरी फसल की खरीदी भी सरकार द्वारा की जा रही है। किसानों की समृद्धि के लिए हर कदम उठाये जा रहे हैं।मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बहनों की जिंदगी बनाने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। इससे सामाजिक क्रांति आ रही है। बहन-बेटी इज्जत के साथ जिएं, इसका ध्यान रखा जा रहा है। शराब के अहाते बंद कराए गए हैं। जो बहनों पर अत्याचार करेंगे, उन दुष्टों को कठोर दंड देंगे। अत्याचारियों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाएंगे। प्रदेश में दुराचारियों को फाँसी का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री चौहान नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी में विकास पर्व के अंतर्गत दूधी नदी परियोजना के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसानों के हित में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। किसान सम्मान निधि की राशि अब 12 हजार की गई है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना जैसी अनेक हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। मेधावी विद्यार्थियों के लिए लैपटॉप की राशि 25 हजार दी गई है। अब विद्यार्थियों को साईकिल की राशि भी अंतरित की जाएगी। स्कूल में पहले नंबर पर आने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी दी जाएगी। मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत उच्च शिक्षा की फीस भी सरकार भरेगी। बुजुर्गो को तीर्थ-दर्शन योजना में हवाई जहाज से तीर्थ-दर्शन कराया जा रहा है।

सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि दूधी नदी पर बाँध से क्षेत्र में समृद्धि आएगी। इस क्षेत्र के करीब 50-60 गाँवों को डोकरीखेड़ा बाँध बनाए जाने से बहुत लाभ होगा। विधायक ठाकुर दास नागवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान द्वारा आज दूधी परियोजना का भूमि-पूजन किया गया है। इसके बनने से इस क्षेत्र में समृद्धि आएगी। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा प्रदेश के साथ बनखेड़ी क्षेत्र के विकास के लिए भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में अनेक लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री चौहान को राखी बाँधी। विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने बहनों को सम्मानित भी किया।

सांसद राव उदयप्रताप सिंह, विधायक ठाकुर दास नागवंशी, विधायक विजयपाल सिंह, दर्शन सिंह चौधरी, माधवदास अग्रवाल, हरिशंकर जायसवाल, संपत मूदडा, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जन-समुदाय उपस्थित था।


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

The post बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाया जा रहा है : मुख्यमंत्री चौहान  appeared first on Nishpaksh Mat

यह भी पढ़ें

[ट्रेंडिंग]_$type=ticker$count=9$cols=4$cate=0$color=#0096a9

निष्पक्ष मत को फेसबुक पर लाइक करे


Name

General knowledge,1,Madhya Pradesh,740,National News,2678,राष्ट्रीय समाचार,2678,
ltr
item
बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाया जा रहा है : मुख्यमंत्री चौहान 
बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाया जा रहा है : मुख्यमंत्री चौहान 
Madhya Pradesh News in Hindi
https://www.nishpakshmat.page/2023/07/blog-post_57.html
https://www.nishpakshmat.page/
https://www.nishpakshmat.page/
https://www.nishpakshmat.page/2023/07/blog-post_57.html
true
6650069552400265689
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts सभी देखें आगे पढ़े Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU TAGS ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content