
आज का मौसम: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से लोगों का हाल बेहाल है. आज दिल्ली में प्रदूषण के साथ कोहरा भी छाया रह सकता है. वहीं तमिलनाडु में बारिश का दौर जारी है और आने वाले दिनों में तमिलनाडु और केरल में गरज के साथ बारिश की संभावना है. वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई दिनों की बारिश से आज राहत मिल सकती है लेकिन आने वाले चार दिनों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. इनके अलावा पंजाब में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं. यहां देखिए दिल्ली से लेकर मुंबई, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत आपके राज्यों में मौसम का हाल.
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन कोहरा और बादल छाया रह सकता है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
मुंबई में आज का मौसम
मुंबई में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. यहां भी बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन हवा 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.
राजस्थान में आज का मौसम
राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने की संभावना है. राजस्थान में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वेदर रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में आज तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.
हरियाणा में आज का मौसम
हरियाणा में बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन बादल छाया रह सकता है. हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
पंजाब में आज का मौसम
पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है. पंजाब में आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
यूपी में आज का मौसम
उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है लेकिन बादल छाया रह सकता है. आज उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
मध्य प्रदेश में आज का मौसम
मध्य प्रदेश में आज मौसम साफ रह सकता है. मध्य प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
बिहार में आज का मौसम
बिहार में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार का मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चार जिलों तिरुवल्लूर, रानीपेट और कांचीपुरम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों में 15 नवंबर तक चेन्नई और कई अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं केरल में गरज के साथ बारिश की संभावना है, जबकि अंडमान और निकोबार द्विप समूह में सोमवार को बादल छाए रहने की संभावना है और आने वाले चार दिनों तक गरज के साथ बारिश की संभावना है. वहीं, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और हिमपात हो सकता है.