चेहरा और रणनीति बदलने के बजाए उम्मीदवार चयन पर जोर

SHARE:

भोपाल । भाजपा और कांग्रेस प्रदेश में विधानसभा समर-2023 जीतने जोर-आजमाइश कर रही हैं। प्रदेश में सरकार का चेहरा और हिमाचल, कनार्टक में हार के बाद भाजपा की रणनीति बदलने की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन भाजपा के थिंक टैंक का फोकस इन्हें बदलने पर नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की पसंद के प्रत्याशी चयन पर है। सही प्रत्याशी का चयन ही पार्टी को सत्ता दिलाएगा। कार्यकर्ता की नाराजगी भी दूर होगी। रणनीति और चेहरा बदलने से स्थिति और ज्यादा खराब होने का अंदेशा है। टिकट के लिए राजनीति के जानकारों का मानना है विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। अब संगठन, सरकार का चेहरा और रणनीति बदलना ठीक नहीं रहेगा। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पूर्व निर्धारित रणनीति में आंशिक फेरबदल कर चुनाव में अपेक्षा अनुरूप नतीजे हासिल करने के लिए मंथन कर रहा है। भाजपा में थिंक टैंक माने जाने वाले नेता भी मान रहे हैं प्रदेश में हवा कुछ विपरीत है। हवा का रुख बदलने का दारोमदार उम्मीदवार चयन प्रक्रिया पर रहेगा। उम्मीदवारों के चयन में कार्यकर्ताओं की पसंद-नापसंद का ध्यान रखना होगा। पैराशूट उम्मीदवार उतारने से बचना होगा। ग्वालियर-चंबल में टिकट को लेकर सबसे अधिक घमासान मचने की आशंका है। इसलिए अंचल में टिकट वितरण अहम होगा।

कांग्रेस का पहले से ही फोकस उम्मीदवारों का चयन पर है। कांग्रेस दावा कर रही है इस बार किसी नेता की सिफारिश और संबंधों पर टिकट नहीं दिए जाएंगें। पार्टी के सर्वे में, जो टाप पर होगा, उसी को टिकट मिलेगा। पिछले एक साल से कांग्रेस प्रदेश के सभी विधानसभा में सर्वे के तीन राउंड करा चुकी है। कांग्रेस के रणनीतिकार भाजपा के मुकाबले अपनी संगठनात्मक कमजोरी से वाकिफ हैं। इसलिए प्रदेश नेतृत्व ने पहले से ही उम्मीदवार चयन प्रक्रिया पर फोकस किया है।

वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा भी सहमत हैं कि इस बार व्यक्ति आधारित चुनाव होगा। उनका कहना है यह नहीं भूलना चाहिए कि भाजपा में सफल रणनीतिकार हैं। इनके बूते पर ही भाजपा सत्ता के शिखर पर पहुंची है। भाजपा राजनीति में एक कदम आगे की रणनीति बनाने के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा मेरा मानना है कि पार्टी भी इसी दिशा में मंथन कर रही होगी। और सारे राजनीतिक मिथकों को तोड़कर प्रदेश में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी।

गुजरात चुनाव में विजयी पताका फहराने के बाद भाजपा में मध्यप्रदेश के लिए चुनाव की रणनीति तय की गई थी। इस रणनीति में अनुसूचित जनजाति के वोटर को लुभाने, अनुसूचित वर्ग के वोटों के बंटवारे पर भाजपा का पूरा फोकस है। साथ ही भाजपा ने 50 प्रतिशत से अधिक मत हासिल करने के लिए च्बूथ जीता, चुनाव जीताज् का नारा दिया था। रणनीति क्रियांवयन की शुरुआत भी बूथ से की गई, लेकिन कर्नाटक चुनाव के बाद राजनीतिक समीकरण और मुद्दे बदले हैं। कर्नाटक चुनाव में हिंदुत्व का मुद्दा नहीं चला है। प्रदेश में चलेगा या नहीं, इसको लेकर भी नेताओं के अलग- अलग मत हैं।

चुनाव विश्लेषकों का मानना है वर्ष 1967 के बाद 56 वर्षों में प्रदेश में ऐसा पहला चुनाव होगा, जो व्यक्ति आधारित होगा। 1967 में मुख्यमंत्री डीपी मिश्रा से राजमाता विजयाराजे सिंधिया नाराज हो गईं थीं। इसके बाद गोविंद नारायण मिश्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। वही स्थिति अब है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया के पौते ज्योतिरादित्य सिंधिया की कमल नाथ और दिग्विजय सिंह से तकरार होने से दोबारा यह स्थिति निर्मित हुई है।


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and educati etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us Google news for latest Hindi News and Natial news updates.

The post चेहरा और रणनीति बदलने के बजाए उम्मीदवार चयन पर जोर appeared first on Nishpaksh Mat

यह भी पढ़ें

[ट्रेंडिंग]_$type=ticker$count=9$cols=4$cate=0$color=#0096a9

निष्पक्ष मत को फेसबुक पर लाइक करे


Name

General knowledge,1,Madhya Pradesh,740,National News,2678,राष्ट्रीय समाचार,2678,
ltr
item
चेहरा और रणनीति बदलने के बजाए उम्मीदवार चयन पर जोर
चेहरा और रणनीति बदलने के बजाए उम्मीदवार चयन पर जोर
Madhya Pradesh News in Hindi
https://www.nishpakshmat.page/2023/05/blog-post_29.html
https://www.nishpakshmat.page/
https://www.nishpakshmat.page/
https://www.nishpakshmat.page/2023/05/blog-post_29.html
true
6650069552400265689
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts सभी देखें आगे पढ़े Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU TAGS ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content