Ramadan 2022: रमजान का 13वां रोजा आज, गर्मी ले रही रोजेदारों का इम्तिहान, जानें क्या है आपके शहर में इफ्तार की टाइमिंग

SHARE:

Iftar

इस्लाम धर्म का पाक महीना रमजान (Ramadan 2022)धीरे-धीरे आधा पूरा होने की ओर बढ़ने लगा है. आज देशभर में रमजान का 13वां रोजा रखा गया है. सुबह के वक्त मस्जिदों से सहरी (Sehri Timings) करने के लिए ऐलान हुआ. लोगों ने अपने बिस्तरों को छोड़ा और फिर मुंह-हाथ धोकर सहरी की. फिर फजर की अजान होने पर नमाजी नमाज अदा करने के लिए मस्जिद पहुंचें और अल्लाह के आगे हाथ फैलाकर सबकी सलामती के लिए दुआ मांगी. रमजान के महीने में रोजेदार पूरा दिन इबादत में गुजार देते हैं. इस दौरान वह कुरान की तिलावत करते हैं. वहीं, अब सहरी के बाद हर एक रोजेदार को इफ्तार (Iftar Timings) के वक्त का इंतजार है, जब वह रोजा खोलेंगे.

रमजान के महीने में रोजेदार पूरा दिन इबादत करते हैं और कुरान शरीफ की तिलावत में लगे रहते हैं. इस महीने में वह अपने गुनाहों के लिए ऊपर वाले से माफी मांगते हैं और खुद के सही राह पर चलने के लिए दुआ मांगते हैं. रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना है, ऐसे में लोगों इस महीने में बुरे कामों को करने से बचते हैं और खुद को अल्लाह की इबादत में लगाए रखते हैं. लोगों को किसी की बुराई करने, चोरी करने या किसी भी गलत काम से दूर रहने को कहा जाता है. रमजान का महीना पूरा होने पर लोग ईद का त्योहार मनाते हैं. इसे मीठी ईद या ईद उल फितर कहा जाता है. इसके लिए जमकर तैयारियां की जाती हैं.

जानें क्या है आपके शहर में सहरी और इफ्तार की टाइमिंग

शहर तारीख सहरी टाइमिंग इफ्तार टाइमिंग
दिल्ली 15 अप्रैल 2022 04:33 AM 06:49 PM
हैदराबाद 15 अप्रैल 2022 04:45 AM 06:50 PM
लखनऊ 15 अप्रैल 2022 04:22 AM 06:32 PM
पटना 15 अप्रैल 2022 04:07 AM 06:14 PM
मुंबई 15 अप्रैल 2022 05:06 AM 06:56 PM
कोलकाता 15 अप्रैल 2022 03:59 AM 05:58 PM

खाने का रखें खास ख्याल

देशभर में पड़ रही गर्मी को देखते हुए रोजेदारों को खाने-पीने पर विशेष सलाह दी जा रही है. पूरा दिन बिना खाना पानी के रहने की वजह से शरीर पर प्रभाव नजर आते हैं. ऐसे में इससे बचने के लिए उन्हें तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जा रही है. तपती और कड़क धूप में लोग खाने से ज्यादा लिक्विड पीने की इच्छा रखते है. रोजेदारों को फाइबर युक्त भोजन करने की सलाह दी जा रही है. इससे आपका पेट देर तक भरा रहेगा. इसके लिए सेब, नाशपाती, बीन्स, साबुत अनाज, पॉपकॉर्न आदि खा सकते हैं. सहरी के समय दाल दही जैसे तरल पदार्थ का सेवन करें. इफ्तार के वक्त लिक्विड डाइट में जूस, नारियल पानी ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें

[ट्रेंडिंग]_$type=ticker$count=9$cols=4$cate=0$color=#0096a9

निष्पक्ष मत को फेसबुक पर लाइक करे


Name

General knowledge,1,Madhya Pradesh,740,National News,2678,राष्ट्रीय समाचार,2678,
ltr
item
Ramadan 2022: रमजान का 13वां रोजा आज, गर्मी ले रही रोजेदारों का इम्तिहान, जानें क्या है आपके शहर में इफ्तार की टाइमिंग
Ramadan 2022: रमजान का 13वां रोजा आज, गर्मी ले रही रोजेदारों का इम्तिहान, जानें क्या है आपके शहर में इफ्तार की टाइमिंग
https://images.tv9hindi.com/wp-content/uploads/2022/04/Iftar-2-1024x576.jpg
Madhya Pradesh News in Hindi
https://www.nishpakshmat.page/2022/04/ramadan-2022-13.html
https://www.nishpakshmat.page/
https://www.nishpakshmat.page/
https://www.nishpakshmat.page/2022/04/ramadan-2022-13.html
true
6650069552400265689
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts सभी देखें आगे पढ़े Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU TAGS ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content