Ramadan 2022: चिलचिलाती गर्मी का सितम जारी मगर रोजेदारों का उत्साह बरकरार, आज रखा गया छठा रोजा, जानें क्या है इफ्तार की टाइमिंग

SHARE:

Iftar

इस्लाम धर्म के सबसे पाक महीने रमजान (Ramadan 2022) की शुरुआत तीन अप्रैल से हुई. इस पाक महीने में इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग राज या कहें उपवास रखते हैं. देशभर में आज रमजान का छठा रोजा रखा गया है. रोजा रखने के दौरान रोजेदार सुबह से लेकर शाम तक बिना खाना-पानी के रहते हैं. सुबह की शुरुआत सहरी (Sehri Timing) के साथ होती है और शाम को लोग इफ्तार के साथ रोजा पूरा करते हैं. देशभर में इन दिनों चिलचिलाती हुई गर्मी पड़ रही है. ऐसे में पूरा दिन बिना पानी के रहना एक चुनौती भरा काम है. हालांकि, इसके बावजूद भी रोजेदारों के भीतर इस पाक महीने को लेकर उत्साह बरकरार है.

कोरोनावायरस महामारी ने पिछले दो सालों से रमजान के महीने को फीका कर दिया था. ऐसे में अब कोविड केस घटने लगे हैं और कई सारे प्रतिबंधों से लोग अब आजाद हो चुके हैं. यही वजह है कि इस बार रमजान का महीना पूरे जोरों-शोरों के साथ मनाया जा रहा है. मस्जिद से सुबह के वक्त सहरी के लिए उठने के लिए ऐलान किया जाता है. इसके बाद लोग मुंह-हाथ धोककर सहरी करते हैं. फिर फजर की नमाज अदा की जाती है और ऊपर वाले के आगे हाथ फैलाकर दुआ मांगी जाती है. पूरा दिन इबादत करने के बाद सभी लोगों को बेसब्री से इफ्तार (Iftar Timing) का इंतजार रहता है, क्योंकि ये वही वक्त है, जब लोग रोजा खोलते हैं.

जानें सहरी और इफ्तार की टाइमिंग क्या है

शहर तारीख सहरी टाइमिंग इफ्तार टाइमिंग
दिल्ली 8 अप्रैल 2022 04:42 AM 06:45 PM
हैदराबाद 8 अप्रैल 2022 04:52 AM 06:47 PM
लखनऊ 8 अप्रैल 2022 04:30 AM 06:29 PM
पटना 8 अप्रैल 2022 04:15 AM 06:10 PM
मुंबई 8 अप्रैल 2022 05:12 AM 06:54 PM
कोलकाता 8 अप्रैल 2022 04:06 AM 05:55 PM

मस्जिदों में होती है नमाजियों की भीड़

इस्लाम धर्म में रमजान महीने का खास महत्व है, क्योंकि इसे सबसे आला महीनों में से एक माना जाता है. पूरे महीने बढ़-चढ़कर ऊपर वाले की इबादत की जाती है. इस महीने में मस्जिदों में खासा रौनक देखने को मिलती है, क्योंकि लोग बड़ी तादाद में पांचों वक्त नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों का रुख करते हैं. रोजेदार पूरा दिन इबादत में गुजार देते हैं. रात के समय ईशा की नमाज के बाद तरावीह की नमाज अदा की जाती है. इसमें पूरे कुरान शरीफ की तिलावत की जाती है. रमजान महीने में मुस्लिमों से उम्मीद की जाती है कि वे बढ़-चढ़कर दान करें, ताकि गरीब लोगों की मदद हो सके. इस महीने लोग जकात-फितरा भी अदा करते हैं.

ये भी पढ़ें: Ramzan 2022 : अल्लाह की रहमत और बरकत का महीना है रमजान, जानिए कैसे शुरु हुई रोजा रखने की परंपरा

यह भी पढ़ें

[ट्रेंडिंग]_$type=ticker$count=9$cols=4$cate=0$color=#0096a9

निष्पक्ष मत को फेसबुक पर लाइक करे


Name

General knowledge,1,Madhya Pradesh,740,National News,2678,राष्ट्रीय समाचार,2678,
ltr
item
Ramadan 2022: चिलचिलाती गर्मी का सितम जारी मगर रोजेदारों का उत्साह बरकरार, आज रखा गया छठा रोजा, जानें क्या है इफ्तार की टाइमिंग
Ramadan 2022: चिलचिलाती गर्मी का सितम जारी मगर रोजेदारों का उत्साह बरकरार, आज रखा गया छठा रोजा, जानें क्या है इफ्तार की टाइमिंग
https://images.tv9hindi.com/wp-content/uploads/2022/04/Iftar-2-1024x576.jpg
Madhya Pradesh News in Hindi
https://www.nishpakshmat.page/2022/04/ramadan-2022_8.html
https://www.nishpakshmat.page/
https://www.nishpakshmat.page/
https://www.nishpakshmat.page/2022/04/ramadan-2022_8.html
true
6650069552400265689
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts सभी देखें आगे पढ़े Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU TAGS ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content