करीब सवा साल पहले दिल्ली से धरना खत्म कर वापस लौटने वाले किसान एक बार फिर राजधानी की ओर कूच करने की तैयारी में हैं. न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी समेत और भी कई मांगों को लेकर किसान आज यानी सोमवार को रामलीला मैदान में किसान महापंचायत करेंगे. किसान महापंचायत को देखते हुए दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था भी तगड़ी कर दी गई है. दिल्ली में प्रवेश करने वाली सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. वहीं, रामलीला मैदान और उसके आसपास के इलाके में दिल्ली पुलिस के करीब 2000 जवान तैनात किए गए हैं. यह भी पढ़ें- बारिश से 40% रबी की फसल बर्बाद, नुकसान देखने पहुंचे विधायक को देख रोने लगा किसान दिल्ली पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक महापंचायत में 15 से 20 हजार किसान हिस्सा ले सकते हैं. रविवार सुबह से ही दिल्ली की सड़कों पर किसानों के रामलीला पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले होने वाले इस महापंचायत में 30 से अधिक किसान संगठन शामिल हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें
[RECENT]_$type=list$author=hide$comment=hide
/fa-clock-o/ WEEK TRENDING$type=list
-
UP Vidhan Sabha Election 2022 Phase 5 Voting and Poll Percentage updates: उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) में पांचवें चरण के लिए आज मतदान (...
-
मध्यप्रदेश के सागर जिले की रहली तहसील में पहाड़ों और जंगलों के बीच बसे छोटे से ग्राम रानगिर में प्रसिद्ध हरसिद्धि माता का मंदिर है। यह क्षेत...
-
भोपाल । प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की गर्मी की छुटटी और बढा दी है। अब प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूल 2...
-
पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के नाम अपना इस्तीफा भेज दिया। टीकमगढ़। भाजपा ने शनिवार को जिले की टीकमग...
-
टीकमगढ़। कांग्रेस हर वर्ग की पार्टी है संगठन की रीतिनीति के प्रति मतदाताओं का रूझान बढ़ रहा है इसी वजह से इस बार के विधानसभा चुनाव में हम सब क...
