नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के पूर्व डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोविड 19 का नया वेरिएंट XBB.1.16 कोरोना के नए मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार हो सकता है, उन्होंने कहा कि हमें डरने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. क्योंकि इस वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की जान का खतरा न के बराबर है. एक एजेंसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि नया वेरिएंट नए स्वरूप में आता रहेगा, क्योंकि समय के साथ वायरस में बदलाव होता रहता है. XBB.1.16 एक तरह से ग्रुप का नया सदस्य है. गुलेरिया ने आगे बताया कि इस वायरस से लोगों का ज्यादा खतरा नहीं है. इस वायरस से लोग बीमार तो होंगे लेकिन अस्पताल में भर्ती होने की नौबत नहीं आएगी. इसके साथ ही इस वेरिएंट से मौत का खतरा न के बराबर है क्योंकि हल्की बीमारी से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है. ये भी पढ़ें-टेस्ट-ट्रैकिंग और मास्क पर जोर-अस्पताल रहें तैयार Covid और इन्फ्लुएंजा पर मोदी की हाईलेवल मीटिंग
यह भी पढ़ें
[RECENT]_$type=list$author=hide$comment=hide
/fa-clock-o/ WEEK TRENDING$type=list
-
कांग्रेस को संजीवनी देने की नई कवायद शुरू हो रही है. आज से राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो रही है. वो 150 दिन में कन्या...
-
देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी ( Heatwave ) का प्रकोप बना हुआ है और कई जगहों पर लोगों को लू के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ रहा है....
-
Deepak Boxer Arrest News: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मोस्ट वांटेड गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने म...
-
Indian High Commission: ब्रिटेन स्थित भारतीय दूतावास पर अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने उत्पात मचाया. यहां कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था और बैरिकेड...
-
कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने 10 जनवरी से लोगों को डोज प्रिकॉशन (Precaution Doses) देने की शुरुआत कर दी थी. पहले दिन य...
