Gold Seizure: एयर कस्टम डिपार्टमेंट ने केरल के कोझीकोड एयरपोर्ट पर 3.5 किलो सोना जब्त किया है. कस्टम ने यह जब्ती चार लोगों के पास से की है. वे सभी सऊदी अरब और युनाइटेड अरब अमिरात की यात्रा कर केरल आए थे. जब्त किए गए सोने की कीमत दो करोड़ रुपए आंकी गई है. डिपार्टमेंट ने बताया कि सोना तस्करी कर भारत लाए गए थे. किसी ने शरीर के भीतर तो किसी ने जूते के अंदर छिपाकर सोना ला रहे थे. केरल के मल्लपुरम करुलाई के रहने वाले 30 वर्षीय मोहम्मद उवैसिल के पास से कस्टम डिपार्टमेंट ने चार कैप्सूल बरामद किए हैं. अधिकारियों ने बताया कि उसने अपने शरीर के भीतर कैप्सूल छिपा रखे थे. तस्कर ने सोना कैप्सूल के अंदर छिपा रखा था, जब डिपार्टमेंट ने उसे पकड़ा. सऊदी अरब के जद्दा से आए रहमान नाम के एक शख्स के पास से 1,107 ग्राम सोना जब्त किया गया है. वह भी चार कैप्सूल के साथ आया था और सोना कैप्सूल के अंदर छिपा रखा था. अधिकारियों ने बताया कि रहमान केरल के मल्लपुरम का ही रहने वाला है.
यह भी पढ़ें
[RECENT]_$type=list$author=hide$comment=hide
/fa-clock-o/ WEEK TRENDING$type=list
-
UP Vidhan Sabha Election 2022 Phase 5 Voting and Poll Percentage updates: उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) में पांचवें चरण के लिए आज मतदान (...
-
भोपाल । प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की गर्मी की छुटटी और बढा दी है। अब प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूल 2...
-
मध्यप्रदेश के सागर जिले की रहली तहसील में पहाड़ों और जंगलों के बीच बसे छोटे से ग्राम रानगिर में प्रसिद्ध हरसिद्धि माता का मंदिर है। यह क्षेत...
-
पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के नाम अपना इस्तीफा भेज दिया। टीकमगढ़। भाजपा ने शनिवार को जिले की टीकमग...
-
टीकमगढ़। कांग्रेस हर वर्ग की पार्टी है संगठन की रीतिनीति के प्रति मतदाताओं का रूझान बढ़ रहा है इसी वजह से इस बार के विधानसभा चुनाव में हम सब क...
