कमलनाथ की कृषि न्याय योजना लाने की घोषणा किसानों के साथ छलावा : विष्णुदत्त शर्मा

SHARE:

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा कृषि न्याय योजना लाने की घोषणा को छलावा व किसानों के साथ धोखा बताते हुए कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश की जनता से कमलनाथ और मिस्टर बंटाढार दिग्विजय सिंह ने कई प्रकार के वादे किए थे। उन वादों में से एक भी वादा 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने पूरा नहीं किया। 15 महीने की सरकार में किसानों के साथ हमेशा छल किया, धोखा दिया अन्याय किया। आपने किसानों से जो वादे किए थे, उसमें से कितने पूरे किये। किसानों को कर्जमाफी का झूठा लॉलीपॉप पकड़ाकर उन्हें डिफाल्टर बना दिया। कमलनाथ जी आपको मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करना चाहिए, जिन्होंने 11 लाख किसानों के 2200 करोड़ का ब्याज भरकर उनके जीवन में खुलहाशी लाने का काम किया। कमलनाथ ने जनता से किए वादों को पूरा क्यों नहीं किया, इसका जवाब आपको देना ही होगा। अब प्रदेश की जनता आपके बहकावे में आने वाली नहीं है। वे आपके 15 महीने और मिस्टर बंटाढार सरकार के काले समय को बखूबी जानती है। आप केवल झूठ, छल और कपट करने की बात करते हैं, इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह चलती-फिरती झूठ बोलने की मशीन हैं।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 2003 से पहले मिस्टर दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में मिस्टर बंटाढार सरकार थी, उसने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। सड़क, बिजली और पानी से लेकर चारों ओर दुरावस्था का दौर था और 2018 में जब कमलनाथ की सरकार बनी तो वह कमीशननाथ के नाम से पहचानी गई। वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना दिया गया, किसान खून के आंसू रो रहा था। आपके नेता राहुल गांधी ने ऑन रिकार्ड कहा था कि 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री हटा दूंगा, लेकिन न तो किसानों का कर्जा माफ हुआ, न युवाओं को 4 हजार रूपए बेरोजगारी भत्ता मिला और न ही गैस सिलेंडर में 100 रूपए कम हुए। कमलनाथ जी के घोषणा-पत्र के सभी वादे झूठे साबित हुए। यह झूठ बोलने वाला काम आपने किया, आज चुनाव आते ही किसानों के हित पर आप ज्ञान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जब चुनाव आते हैं, तो कांग्रेस इस प्रकार के झूठे वादे करके भ्रम फैलाने का काम करती है, लेकिन मध्य प्रदेश की जनता सब जानती है। कमलनाथ-दिग्विजय सिंह बार-बार झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में आपने जनता से जो वादे किए थे उनका क्या हुआ। राजस्थान में आपकी सरकार की क्या दुरावस्था है। छत्तीसगढ़ में की गई घोषणाओं पर कितना अमल हुआ। मध्य प्रदेश में झूठ बोलने का काम बिलकुल भी नहीं चलेगा। भाजपा सरकार के विकास कार्यों के बल पर ही मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्यों की श्रेणी में आया है।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कांग्रेस में झूठ बोलने का काम पर्दे के पीछे मिस्टर बंटाढार करते हैं, यह सब उनके ही दिमाग की उपज है। चाहे प्रियंका गांधी हो या फिर राहुल गांधी, उनकी यात्राओं की स्क्रिप्ट दिग्विजय सिंह ही पर्दे के पीछे से लिखते हैं। कांग्रेस उन्हें सामने इसलिए नहीं लाती है, क्योंकि मिस्टर बंटाढार सरकार का काला सच सामने आ जाएगा। दिग्विजय सिंह दिन-रात अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते हैं। लेकिन दिग्विजय सिंह जी आपका यह सपना सिर्फ सपना ही रहेगा, क्योंकि प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता आपके छलावा व धोखे में नहीं आने वाली है। जनता आपके कुशासन के 10 साल और कमलनाथ के 15 महीने की सरकार के काले सच को जानती है।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज मैं मीडिया के सामने यह बात कहता हूं कि हम आंख में आंख मिलाकर बात करते हैं। 18 साल भाजपा सरकार ने गरीबों का जीवन बदलने का काम किया है। 6 हजार रूपए हम किसानों के खातों में राशि डाल रहे हैं। हम वादे नहीं करते हैं, जो कहते हैं वह करते भी हैं। आज हमें गर्व होता है कि लाडली लक्ष्मी योजना शुरू करके बेटियों के जीवन में खुलहाली लाने का काम किया है। आपने तो इस योजना को ही बंद कर दिया था। कन्यादान योजना के सहारे बहनों के हाथ पीले करने का काम शिवराज सरकार ने किया। आज मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से बहनों के हाथ मजबूत करने का काम किया। भाजपा संवेदनशीलता के साथ काम कने वाली सरकार है। विकास और गरीब कल्याण हमारा उद्देश्य है। आप कितना भी झूठ बोल लें लेकिन जनता आपके बहकावे में नहीं आने वाली है। 


Get all latest News in Hindi (हिंदी समाचार) related to politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and MP news in Hindi. Follow us on Google news for latest Hindi News and National news updates.

The post कमलनाथ की कृषि न्याय योजना लाने की घोषणा किसानों के साथ छलावा : विष्णुदत्त शर्मा appeared first on Nishpaksh Mat

यह भी पढ़ें

[ट्रेंडिंग]_$type=ticker$count=9$cols=4$cate=0$color=#0096a9

निष्पक्ष मत को फेसबुक पर लाइक करे


Name

General knowledge,1,Madhya Pradesh,740,National News,2678,राष्ट्रीय समाचार,2678,
ltr
item
कमलनाथ की कृषि न्याय योजना लाने की घोषणा किसानों के साथ छलावा : विष्णुदत्त शर्मा
कमलनाथ की कृषि न्याय योजना लाने की घोषणा किसानों के साथ छलावा : विष्णुदत्त शर्मा
Madhya Pradesh News in Hindi
https://www.nishpakshmat.page/2023/07/blog-post_55.html
https://www.nishpakshmat.page/
https://www.nishpakshmat.page/
https://www.nishpakshmat.page/2023/07/blog-post_55.html
true
6650069552400265689
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts सभी देखें आगे पढ़े Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU TAGS ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content