ग्वालियर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ग्वालियर अपने निर्धारित समय पर पहुंच गई हैं। अब वे जयविलास पैलेश के लिए रवाना होने वाली हैं। जयविलास पैलेश में प्रदर्शनी सहित अन्य चीजों को देखने व भोजन के बाद वे ट्रिपल आईटीएम के लिए रवाना होंगी। जहां पर दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को ग्वालियर आएंगी। पहले जयविलास पैलेस म्यूजियम देखने पहुंचेंगी और यहां से एबीवी ट्रिपल आइटीएम के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। पांच घंटे 25 मिनट वे ग्वालियर में रहेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार आज सुबह 11:35 बजे उनका विशेष विमान राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां से 12 बजकर पांच मिनट पर जयविलास पैलेस पहुंचेंगी। यहां लिनीएज गैलरी, मराठा गैलरी, महारानी गैलरी, ग्वालियर घराना प्रदर्शनी व दरबार हाल का अवलोकन करेंगी, इसके बाद बैंक्वेट हाल में भोज रहेगा। दो बजकर 40 मिनट पर अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीटयूट आफ इंफार्मेशन टेक्नोलाजी एंड मैनेजमेंट संस्थान (एबीवी ट्रिपल आइटीएम) में पहुंचेंगी। यहां पहले दस स्लम एरिया के बच्चों से भेंट करेंगी। इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी।
यह है राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
– सुबह 11:35 बजे उनका विशेष विमान राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर उतरेगा।
– यहां से 12 बजकर पांच मिनट पर वे जयविलास पैलेस पहुंचेंगी। यहां लिनीएज गैलरी, मराठा गैलरी, महारानी गैलरी, ग्वालियर घराना प्रदर्शनी व दरबार हाल का अवलोकन करेंगी। इसके बाद बैंक्वेट हाल में भोज रहेगा।
– दोपहर 2.40 बजे अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीटयूट आफ इंफार्मेशन टेक्नोलाजी एंड मैनेजमेंट संस्थान (एबीवी ट्रिपल आइटीएम) पहुंचेंगी। यहां पहले वंचित बस्तियों के दस बच्चों से भेंट करेंगी।
– इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। शाम पांच बजे ग्वालियर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगी।
The post राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ग्वालियर पहुंची, एयरपोर्ट से जाएंगे जयविलास पैलेस appeared first on Nishpaksh Mat